अमेरिका के लुईसियाना में स्कूल के बाहर गोलीबारी, बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: kvia
अमेरिका में बीती रात लुईसियाना के न्यू ऑरलियन्स में स्नातक समारोह के दौरान एक हाई स्कूल के बाहर पार्किंग स्थल में तीन लोगों को गोली मार दी गई। आयोजन स्थल का इस्तेमाल कई हाई स्कूलों द्वारा स्नातक समारोहों के लिए किया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 10 गोलियों की आवाज सुनी थी। गोलीबारी की इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई। गोलीबारी में दो पुरुष भी घायल हुए।
