फिरोजाबाद पुलिस की चूक, 6 साल पहले मरे वृद्ध और 90 वर्षीय बुजुर्ग को भेजा नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
यूपी के फिरोजाबाद में CAA को लेकर हुई हिंसा के आरोप में 200 लोगों को नोटिस भेजा गया। इन लोगों पर शान्ति भंग करने के आरोप हैं। इस कड़ी में फिरोजाबाद पुलिस से चूक हुई। पुलिस ने दो ऐसे लोगों को नोटिस भेजा, जिनमें से एक की मौत 6 साल पहले हुई। जबकि एक 90 वर्षीय बुजुर्ग, जो सही से चल भी नहीं सकता; उसके खिलाफ भी नोटिस जारी हुआ।