मुरादाबाद में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों के चार हमलावर समेत पांच कोरोना पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोपी चार पत्थरबाजों समेत पांच बंदी भी कोरोना पॅाजिटिव पाए गए हैं। पांचवां बंदी दिल्ली निवासी है। जेल में कोरोना केस मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही विशेष सावधानी भी बरतने के निर्देश दिए गए। आरोपियों की धरपकड़ के दौरान सौ से ज्यादा पुलिस कर्मी और अधिकारी मौजूद थे।
