नाइजीरिया में मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत, 18 किडनैप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफरा में रविवार को एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने हमलाकर 5 लोगों की हत्या की और मस्जिद के इमाम समेत 18 लोगों को किडनैप किया। मारुल एरिया में दस्तन गारी समुदाय की ये घटना है। हमले में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हुई। तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बंदूकधारी बाइक पर आकर नमाज पढ़ रहे लोगों पर गोलियां बरसाने के बाद जंगल में भाग गए।
