कोझिकोड विमान हादसे मामले की जांच के लिए बनाई गई 5 सदस्यीय समिति
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विमान दुर्घटना जांच बोर्ड ने कोझिकोड हादसे के मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। एएआईबी ने जारी बयान में कहा- जांच प्रमुख अपनी जांच पूरी करेंगे और एएआईबी के पास अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे, उम्मीद है कि यह आदेश जारी होने की तारीख से पांच महीने के अंदर यह जांच पूरी हो जाएगी। पूर्व नामित परीक्षक एसएस चहर को इस पैनल का प्रमुख बनाया गया।
