अफगानिस्तान में हुए बम धमाके में पुलिस प्रमुख सहित पांच सुरक्षाबलों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में सड़क किनारे एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में पांच सुरक्षाबलों की मौत हो गई है। जबकि अन्य भी घायल हुए हैं। बता दें इस घटना में फरयाब प्रांत के ही करामुल जिले के पुलिस प्रमुख सफर मोहम्मद बिदार की भी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अभी किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। मामले की जांच की जा रही है।