एयर एशिया की फ्लाइट में नवजात बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: The Jakarta Post
इम्फाल से दिल्ली आ रही एयर एशिया की फ्लाइट के टॉयलेट में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से काफी हड़कंप मच गया. विमान कर्मियों से तुरंत इसकी जानकारी ग्राउंड स्टाफ और दिल्ली पुलिस को भी दी. एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जब फ्लाइट दिल्ली उतरने की तैयारी कर रही थी जब ये बच्चा मिला. इसे एक टॉयलेट के पेपर में लपेटा हुआ था ताकि इसके रोने की आवाज़ न सुनाई दे सके. फिलहाल पुलिस एक संदिग्ध महिला से पूछताछ कर रही है