'कारगिल' के बाद पहली बार नीलम वैली में युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तानी सैन्य टुकड़ियां तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घाटी स्थित नीलम वैली में भारत-पाक की गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी सेना की असामान्य मूवमेंट दिखी। बीते 10 दिनों में सैन्य वाहनों के लंबे-लंबे काफिले भारी तोपों के साथ यहां पहुंचते दिखे। 1999 के कारगिल युद्ध के बाद पहली बार पाकिस्तानी सेना की तमाम रिजर्व टुकड़ियां एलओसी के पास कैंप बनाती दिखीं। सबसे बड़ा सैन्य काफिला नीलम वैली और देवा सेक्टर में बढ़ा। नीलम वैली में सीजफ़ायर उल्लंघन जारी है।
