इस्लामिक स्टेट का बेतुका बयान, भारत में पहली बार अपना "प्रांत" बनाने में हुआ सफल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
शनिवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि कश्मीर के शोपियां जिले के अमशीपोरा में IS ने भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया. इसके अलावा यह भी दावा किया है कि आतंकी सगंठन भारत में पहली बार अपना प्रांत बनाने में सफल हुआ है, नए प्रांत का नाम विलायाह ऑफ हिंद बताया है. वहीं शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को एनकाउंटर में मार गिराया, लेकिन एक पुलिस प्रवक्ता ने इस दावे का खंडन किया.
