केरल के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री वी.के. इब्राहिम कुंजु भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
केरल के राज्य सतर्कता विभाग ने पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और IUML के वरिष्ठ विधायक वी.के. इब्राहिम कुंजु को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पलारिवात्तोम फ्लाईओवर ढहने के मामले में अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। जहां वह एक दिन पहले भर्ती हुए थे। इससे पहले कुंजू के घर पर छापा भी मारा गया था। बता दें कुंजु को मामले में पांचवें आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।