जमीन हड़पने के आरोप में लाडवा के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी हुए गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा की रादौर पुलिस ने लाडवा के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी को जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल उनपर आरोप है कि उन्होंने खुर्दबन निवासी कर्मवीर की ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किये, फिर उन दस्तावेजों की सहायता से लाखों रुपये का बयाना ले लिया। बता दें कि बड़शामी को जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में भी सजा सुनाई जा चुकी है।
