पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, विदेशी एजेंसियों के लिए जासूसी करने का है शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया। उसपर विदेशी जांच एजेंसियों के लिए जासूसी करने का शक है। अधिकारी से दिल्ली कैंट थाने में आईबी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। सूत्रों का दावा है कि ये पूर्व सैन्यकर्मी बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था। बता दें फिलहाल अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
