थाईलैंड के रिटायर्ड मेजर जनरल ने कोर्ट में अटॉर्नी समेत 2 की हत्या की, गार्ड ने मार गिराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
थाईलैंड कोर्ट में एक रिटायर्ड मेजर जनरल ने कहासुनी के बाद कई राउंड गोलियां चलाईं। मेजर 1500 एकड़ जमीन के 10 साल पुराने विवाद के फैसले के लिए कोर्ट पहुंचा था। गोलीबारी में देश के प्रसिद्ध अटॉर्नी और उनके सहायक की मौत हुई। अटॉर्नी की पत्नी और वकील भी गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं कोर्ट की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने फायरिंग करने वाले मेजर जनरल को मार गिराया।
