3 लोगों के साथ मिलकर पुलिस वाले ने किया गैंगरेप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबरें हैं कि उड़ीसा में एक पुलिसकर्मी समेत 3 लोगों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया। पुरी के झाड़ेश्वरी क्लब स्थित पुलिस क्वार्टर में वारदात को अंजाम दिया गया। युवती के मुताबिक, वो बस का इंतजार कर रही थी, तभी पुलिसकर्मी ने अन्य आरोपियों की मदद से उसे जबरन कार में धकेल दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र सेठी को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस वाला फिलहाल बर्खास्तगी पर था।
