मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति की भारत में घुसने की कोशिश नाकाम, आईबी ने किया गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की वजह से आरोपी घोषित किये गए मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को भारतीय जांच एजेंसियों ने तूतीकोरिन बंदरगाह से गिरफ्तार किया है. अदीब अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था. आईबी के प्रवक्ता रविश कुमार ने बताया कि अदीब को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को भी दी गयी है