आंध्र प्रदेश की 3 राजधानी के फॉर्मूले पर लग सकती है मुहर; विरोध जारी, अमरावती में धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आंध्र सरकार कैबिनेट बैठक में आज 3 राजधानी के फॉर्मूले पर मुहर लगा सकती है। फैसले के विरोध में अमरावती समेत राज्यभर में लोग और विपक्ष सड़क पर उतरे। अमरावती में धारा 144 लगी। किसी को भी विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। भारी पुलिस-फोर्स तैनात हुृई। बता दें सीएम जगन का ऐलान था कि विशाखापट्टनम को कार्यपालिका राजधानी, अमरावती को विधायिका की राजधानी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।
