पाकिस्तान के मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले 4 उपद्रवी गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने पुलिस से आरोपियों पर ईश निंदा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और सफाई में कहा कि मंदिर में पैसा चुराने के लिए ऐसा किया था।
