श्रीनगर: लाल चौक में CRPF पर ग्रेनेड से हमला, 7 जवानों समेत 11 लोग घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI
रविवार शाम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर आतंकियों ने CRPF की टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में 4 पुलिस जवान, 3 CRPF जवान और 4 आम नागरिक जख्मी हो गए हैं. वहीं घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद सुरक्षा बल ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश जारी कर दी है. हमले से पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था. वहीं कुलगाम में रविवार को भारतीय सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में 5 आतंकियों को मार गिराया.
