फ्रांस ने माली में अलकायदा के जिहादी कमांडर को मार गिराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्रांसीसी सेना ने माली में अलकायदा के एक जिहादी कमांडर को मार गिराया। आरवीआईएम इस्लामी आतंकी समूह के बाह अल-मूसा को निशाना बनाकर चलाया गया। मूसा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की सूची में शामिल है और माना जाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय बलों पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। बता दें ट्रक पर हेलीकॉप्टरों से निशाना साधा गया था। जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
