ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट मामले में स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट मामले में दिल्ली निवासी स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उनके पास कुछ रक्षा संबंधित खुफिया दस्तावेज थे। फिलहाल वो छह दिन की रिमांड पर है। पूछताछ के मुताबिक, पत्रकार चीन के लिए जासूसी कर रहा था। मामले में एक और पत्रकार से पूछताछ जारी है। आरोपी पहले कुछ दस्तावेज दे चुका है और इसकी एवज में पैसे लिए हैं।
