दिल्ली में असम की महिला टूरिस्ट गाइड का गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
18 सितंबर को कनॉट प्लेस के होटल शांगरी-ला में असम की महिला टूरिस्ट गाइड का गैंगरेप हुआ। घटना अब प्रकाश में आई। आरोपियों ने खुद शराब पीकर और महिला को जबरन शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। 27 वर्षीय पीड़िता फिलहाल साकेत इलाके में रहती है। उसका पति राजस्थान में रहता है। पीड़िता ऑनलाइन टिकट बुक करती है और टूरिस्ट गाइड है। एक महिला समेत छह आरोपियों पर मामला दर्ज कर 1 गिरफ्तारी की गई।
