7 लाख का इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ। उस पर 7 लाख का इनाम था। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामलों में वांछित काला जठेड़ी की हत्यारोपी ओलंपियन संग सांठगांठ की बात सामने आई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उस पर मकोका लगाया हुआ है। वो एक दशक से अपराध की दुनिया पर राज कर रहा है। उसके गैंग में 200 से ज्यादा शूटर हैं।
