तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Postsen
तिहाड़ जेल में गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई। जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई जिसमें उस पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था।