गौरव चंदेल हत्याकांड: पुलिस ने बरामद किया मृतक का मोबाइल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ग्रेटर नोएडा में 10 दिन पहले गौरव चंदेल की हत्या हुई थी। अब गाजियाबाद पुलिस को उनका मोबाइल मिला। संभावना है कि मोबाइल से हत्या के राज खुलेंगे। हत्यारों ने गौरव का मोबाइल मौका-ए-वारदात पर फेंका था। जो एक राहगीर ने उठा लिया था। पुलिस ने उसी से मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार रात घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर मसूरी से गौरव चंदेल की कार बरामद की थी।
