IT विभाग को मिली बड़ी सफलता, कार के टायर से बरामद किए 2.3 करोड़ रूपये के नोटों के बंडल
Deeksha Mishra
News Editor
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में आयकर विभाग के साथ मिलकर चुनाव आयोग के अधिकारी बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रहे हैं और इस छापेमारी में उन्हें बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को बेंगलुरू में IT विभाग ने छापा मारकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये बरामद किए हैं. खासबात यह है कि ये पैसे एक गाड़ी में रखे स्पेयर टायर से मिले हैं. कार के टायर में बड़ी मात्रा में 2-2 हजार रुपये के नोटों की गड्डी छिपाई गई थी.
