साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन में फ्लैटों में चल रहा था देह व्यापार, 8 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन में तीन फ्लैटों के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। सोमवार रात टीम ने छापा मारकर मौके से संचालिका समेत 8 महिलाओं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक फ्लैट एक राजनीतिक पार्टी के नेता का बताया गया है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप के माध्यम से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
