यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली से शिकोहाबाद आते हुए एक युवती के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस में दुष्कर्म हुआ। युवती की मां ने दुष्कर्म की तहरीर दी। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने बस की जांच की। महिला का आरोप है कि बस चालक और कंडक्टर ने उसकी बेटी और उसकी बहन की बेटी को शराब पिलाने की कोशिश की।
