कश्मीर के पखरपोरा में फिर ग्रेनेड हमला, दो जवानों सहित छह घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आतंकियों ने लगातार तीसरे दिन कश्मीर में बड़गाम के पखरपोरा में सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका। मंगलवार को हुए हमले में 2 जवानों सहित छह लोग जख्मी हुए। घायलों में एक सीआरपीएफ कर्मी और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। जब पखरपोरा में सीआरपीएफ की 181वीं वाहिनी और पुलिसकर्मियों का एक संयुक्त नियमित दस्ता गश्त पर था, उसी दौरान ये हमला हुआ।
