पुलवामा में CRPF कैंप पर ग्रेनेड अटैक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा के नेवा गांव में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड अटैक किया। गौरतलब है कि इससे पहले आज शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के 3 आतंकियों को मार गिराया था। जिनमें से एक की पहचान आदिल शेख के रूप में हुई। वो 29 जून 2018 को श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पीडीपी के तत्कालीन विधायक अजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटने का आरोपी था।
