कश्मीर युनिवर्सिटी में ग्रेनेड हमला, 4 घायल, सुरक्षाबल मुस्तैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर यूनिवर्सिटी में अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 4 लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हमला यूनिवर्सिटी की कार पार्किंग में हुआ। विस्फोट के बाद जब सुरक्षाबल विस्फोट वाली जगह पहुंचे तो वहां 4 लोग घायलावस्था में जमीन पर पड़े थे।
