अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड अटैक, एक जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बिजबिहाड़ा में हाल ही में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिसमें एक जवान घायल हो गया। 40वीं बटालियन के पाटिल पद्माकर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि आतंकियों ने जिस जगह ये हमला किया है, वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ही बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रैली कर रहे हैं।
