श्रीनगर में CRPF पर ग्रेनेड हमला, 5 जवान घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
श्रीनगर के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने CRPF की टीम को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में 2 नागरिकों और पांच जवानों के घायल होने की खबर है। हमले के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू हो गया है। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।