कड़ी सुरक्षा के बावजूद श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक, 7 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हरि सिंह हाइट स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। बता दें ये ग्रेनेड अटैक ऐसे वक्त में हुआ है, जब घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हुए हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है।
