कुलगाम स्थित सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला, 1 जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घाटी में पाकिस्तान की ओर से सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले अब भी जारी हैं।आज आतंकियों ने कुलगाम स्थित सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया।जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ। इस हमले के बाद अब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।
