जीएसटी चोरी रैकेट में पांचवां चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की मुंबई टीम ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है, जो 50 फर्जी कंपनियां बनाकर सरकार से जीएसटी चोरी कराने का रैकेट चला रहा था। नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हुए इस अभियान में गिरफ्तार होने वाला यह पांचवां चार्टर्ड अकाउंटेंट है। नकली बिलों आदि से सरकार को जीएसटी राजस्व का चूना लगाने वाले माफियाओं के खिलाफ जारी अभियान में ये बड़ी सफलता मिली है।
