श्रीलंका में बंदूकधारियों ने मुस्लिमों से भरी बसों पर किया हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच तंतिरीमाले में अज्ञात हमलावरों ने मुस्लिमों से भरी बसों पर गोलीबारी की। बंदूकधारियों ने बसों के बेड़े को रोकने के लिए सड़क पर टायर जलाकर फेंके। जैसे ही बसें गुजरीं, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ हमलावरों ने पत्थरबाजी भी की। मुस्लिम वोटरों को श्रीलंका के तटीय शहर पुत्तलम से मन्नार ले जाया जा रहा था।
