काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, चार की मौत, 100 से अधिक बंदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के काबुल में आज एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला हुआ। जिसमें 4 लोग मारे गए, जबकि 100 से अधिक लोगों को बंदी बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। सिख श्रद्धालु बड़ी संख्या में सुबह 8 बजे प्रार्थना के लिए गुरुद्वारे में एकत्रित हुए थे। उसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग गुरुद्वारे में घुस गए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सेना एवम् सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है।
