फिल्मी अंदाज में गुरुग्राम पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, 3 कैदियों को छुड़ाकर भागे
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गुरुग्राम पुलिस पर हमला कर दिया और 3 कैदियों को लेकर फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने पीछा कर मुठभेड़ में 3 बदमाशों को पकड़ लिया। बता दें मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गोली भी लगी।
