परेशान विजय माल्या पहुंचा सुप्रीम कोर्ट की शरण में
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। माल्या ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनकी और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। बता दें कि माल्या ने इसी तरह की अपील बॉम्बे हाइकोर्ट में भी दायर की थी जिसे 11 जुलाई को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
