पति ने डेढ़ साल तक पत्नी को शौचालय में बंद करके रखा, मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के पानीपत में एक पति ने अपनी पत्नी को शौचालय के अंदर बंधक बनाकर रखा। डेढ़ साल बाद महिला को बाहर निकाला गया तो उसकी हालत देखकर हर कोई चौंक गया। महिला ने बाहर निकलते ही खाना मांगा। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज किया। पति का दावा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी, कहीं न जाए इसलिए उसे बंद शौचालय में बंद किया।
