पैरोल पर बाहर आ सकता है 'राम रहीम', हरियाणा के जेल मंत्री ने दिया संकेत !
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा की रोहतक जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने के आसार दिख रहे हैं, क्योंकि सोमवार को हरियाणा के जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि जेल में बंद कोई भी अपराधी 2 साल बाद पैरोल का हकदार है. साथ ही कहा कि बाबा का जेल में आचरण अच्छा है, ऐसी रिपोर्ट SP ने दी है. आगे इस बारे में निर्णय प्रशासन लेगा.
