शारदा चिटफंड मामले में राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक को HC ने हटाया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। दरसल कलकत्ता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा दी है। कोर्ट के इस आदेश के आते ही सीबीआई ने उनके घर पर नोटिस चिपकाकर उन्हें शनिवार को सीबीआई दफ्तर में हाजिर होने को कहा है। राजीव कुमार के कलकत्ता के पुलिस कमिश्नर रहते हुए ही बहुचर्चित केस शारदा चिटफंड मामला सामने आया था।
