HDFC के वाइस प्रेसीडेंट लापता, कार की सीट पर मिले खून के धब्बे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee News
HDFC के वाइस प्रेसीडेंट सिद्धार्थ किरन सांघवी बुधवार से मुबंई के कमला मिल्स में स्थित ऑफिस से लापता है. सांघवी का घर मालाबार हिल में है, वह 8.30 बजे अपने ऑफिस से निकले लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचे. गुरुवार को सांघवी की कार नवी मुबंई से बरामद की गई और कार की सीट पर खून के धब्बे लगे हुए है. कार को FSS के लिए भेजा गया है. जहां से कार को बरामद किया गया वहां CCTV नहीं है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सांघवी की कॉल डिटेल खंगाल रही है.