विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की लखनऊ में गोली मारकर हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज लखनऊ में हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मचा। बाइक सवार हमलावरों ने उनके सिर में कई गोलियां मारीं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह हुए इस हत्याकांड के बाद मौके पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर और आला अधिकारी पहुंचे। इससे पहले बीते साल हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
