पाक में हिंदूओं का उत्पीड़न जारी, सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मंदिर में लोगों को पीटकर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। सितंबर में भी सिंध में ही एक मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी। हालिया गुरुद्वारा ननकाना साहिब में तोड़-फोड़ हुई थी। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने तस्वीरें शेयर करके लिखा- सिंध में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ हुई। थारपरकर के चाचरो में भीड़ ने माता रानी भातियानी मंदिर में पवित्र मूर्ति और ग्रंथों को नुकसान पहुंचाया।
