2 साल बाद मिले राम रहीम और हनीप्रीत, 45 मिनट तक हुई गुफ्तगू
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोमवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह से उसकी दत्तक पुत्री हनीप्रीत ने मुलाकात की. दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातें हुई. हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात के लिए सरकार को आवेदन दिया था जिसपर सरकार ने हामी भर दी थी. इससे पहले राम रहीम ने 42 दिनों की पैरोल की मांग की थी लेकिन उसको पैरोल नहीं मिली थी.
