अंडमान एवम् निकोबार हाईप्रोफाइल दुष्कर्म मामले में इनामी होटल मालिक गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अंडमान एवम् निकोबार के हाईप्रोफाइल दुष्कर्म मामले में इनामी होटल मालिक संदीप सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया। मामले में तत्कालीन मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण के साथ होटल मालिक समेत तत्कालीन श्रम आयुक्त शामिल था। आरोपी संदीप को करनाल से गिरफ्तार किया गया। अंडमान एवम् निकोबार पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। तीसरा आरोपी तत्कालीन श्रम आयुक्त अभी-भी फरार है।
