नेपाल द्वारा जारी विवादित नक्शे का विरोध करने वाली महिला सांसद के घर हमला, देश छोड़ने की मिली धमकी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया नेपाल सरकार ने लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा बताने वाला एक विवादित नक्शा जारी किया था। नेपाल की महिला सांसद सरिता गिरी ने सदन में इस नक्शे का विरोध किया था। जिसके बाद उनके घर पर हमला हुआ और उन्हें देश छोड़ने की धमकी भी मिलने लगी है। पुलिस भी उनकी मदद नही कर रही है। भारत भी इस नक्शे को लेकर अपना विरोध जता चुका है।
