आख़िर कैसे तांत्रिक ने डालीं लड़की के गले में 9 सुईंयां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: i.stock.photo
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने एक 14 वर्षीय लड़की के गले में 9 सूईयां डाल दीं। इस बात की जानकारी लड़की ने खुद डॉक्टरों को दी। शुरुआत में इसे डॉक्टरों ने लड़की द्वारा स्वंय सूई निगलने की घटना माना, लेकिन 3 घंटे तक चले इलाज में पता चला कि लड़की अंधविश्वास का शिकार हुई है। हांलाकि इससे पहले भी काफी घटनाएं सामने आई हैं, जहां बोतल में जिन्न बेचने का प्रयास कर रहे 4 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।
