प्रयागराज में मृत पत्नी के शव को ट्रॉली पर रखकर 45 किमी पैदल चला पति
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: navbharat
प्रयागराज से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरसल पत्नी का शव ले जाने के लिए वाहन ना मिल पाने के कारण उसके पति को मजबूरन ट्रॉली पर पत्नी का शव लेकर 45 किमी पैदल चलना पड़ा। जिसके बाद एसआरएन हॉस्पिटल पर आरोप लगाया गया कि मृत्यु के बाद शव घर ले जाने के लिए अस्पताल द्वारा वाहन उपलब्ध नही कराया गया। खबर मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
